क्या है भारत और नेपाल का कालापानी विवाद?
भारत और नेपाल के बीच एक बार फिर से 'कालापानी विवाद' का मुद्दा सुर्खियों में है. कालापानी क्षेत्र में पड़ने वाले तीन गांव गंजी, नाबी और कुटी फिलहाल सैलानियों के लिए एक महत्वपूर्ण डेस्टिनेशन के लिए मशहूर हैं. ऊपरी हिमालय पर स्थित इस इलाके के लोगों का जीवन काफी संघर्षों से भरा है. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में आने वाले जिस कालापानी इलाके पर नेपाल ने अपना दावा किया है. भारत सरकार ने 02 जनवरी 2019 को जोर देकर कहा था कि जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद जारी किए गए भारत के नए राजनीतिक नक्शे में सीमाओं का सही चित्रण किया गया है. भारत सरकार ने कहा था कि नए नक्शे में नेपाल के साथ लगी हमारी सीमा में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. क्या है विवाद दरअसल पिछले साल 31 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर का विभाजन आदेश लागू होने पर भारत ने नवंबर में अपना नया भू-राजनीतिक नक्शा जारी किया था. नेपाल ने इस नक्शे पर आपत्ति जताई थी। क्या जता रहा है नेपाल? नेपाल का कहना था कि उसके क्षेत्र में होने के बावजूद कालापानी, लिपुलेक तथा लिम्पियाधुरा क्षेत्रों को भारत ने नक्शे में अपना हिस्सा दिखाया है. हालांकि भारत क...